Canada के प्रधानमंत्री व्यापार संबंध सुधारने आ रहे भारत
भारत दौरे पर कनाडाई पीएम करेंगे व्यापार समझौते
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी को भारत आ रहे हैं। भारत के बाद वे सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और जापान भी जाने वाले हैं। कार्नी मुंबई और दिल्ली में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात भी करेंगे। इस दौरे का उद्देश्य भारत-कनाडा व्यापार के नए आयामों पर बात करना, नए निवेश और रणनीतिक साझेदारियों की संभावना देखना है। दोनों नेता ऊर्जा, तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, संस्कृति और रक्षा पर विस्तृत बात करेंगे। कार्नी का कई उद्यमियों और उद्योगपतियों से भी मिलने का कार्यक्रम है। परस्पर लाभ की संभावनाओं वाले क्षेत्रों और अमेरिकी टैरिफ के चलते पड़े प्रभावों पर भी इस दौरान बात होगी। भारत कनाडा के बीच 2024 में 2.6 लाख करोड़ था और इसे 2030 तक 5.81 लाख करोड़ करने के लिए दोनों देश कोशिश कर रहे हैं। यदि दोनों देश सीईपीए समझौते पर आगे बढ़ते हैं तो निवेश और व्यापार में बढ़ोतरी तय है, इस लिहाज से कार्नी का यह दौरा भारत और कनाडा के बीच आर्थिक रिश्तों को नई दिशा देने वाला होगा।
