February 11, 2026
और भी

NEET UG परीक्षा दोबारा नहीं होगी

पूरी परीक्षा रद्द करने की मांग का कोई तुक नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा आदेश देते हुए कहा है कि NEET UG परीक्षा दोबारा कराने की मांग अनुचित है और ऐसा नहीं लगता कि परीक्षा संचालन में कोई प्रणालीगत उल्लंघन हुआ है या पूरी ही परीक्षा की शुचिता प्रभावित हुई है. कई छात्र इस मांग के साथ सुप्रीमकोर्ट पहुंचे थे कि परीक्षा रद्द कर दी जानी चाहिए क्योंकि इसे लेकर कई सवाल उठ चुके हें और इसमें प्रक्रियागत खामियां रही हैं. सुप्रीमकोर्ट ने कहा कि अब तक जो भी सामग्री और साक्ष्य उपलब्ध कराए गए हैं उनसे ऐसा नहीं लगता कि पूरी ही NEET UG परीक्षा की शुचिता प्रभावित हुई है और ऐसे में यह मांग अनुचित लगती है कि पूरी परीक्षा दोबारा कराई जाए. अनियमितताओं का आरोप लगाने वाली 40 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि पेपर लीक होना माना जा सकता है लेकिन इससे पूरी सरीक्षा की शुचिता प्रभावित हुई ऐसा नहीं लगता. कोर्ट ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से फिजिक्स पेपर के उस पेचीदा और अस्पष्ट प्रश्न को 24 घंटे में हल कर रिपोर्ट करने को भी कहा. इस उत्तर के सामने आने पर चार लाख छात्रों के कुल अंक बढ़ या घट सकते हैं, आज के इस निर्णय के बाद NEET UG से स्नातक मेडिकल प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग 24 जुलाई से शुरू हो सकती है.