February 18, 2026
और भीदेश दुनिया

Harivansh फिर चुने जाएंगे याय नहीं राज्यसभा के लिए

राज्यसभा की 37 सीटों लिए राजनीति तेज
अगले महीने की 16 तारीख को राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने इन 37 सीटों के लिए शेड़यूल जारी कर दिया है। जो सीटें खाली हुई हैं उनमें महाराष्ट्र की सात, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटें हैं जबकि ओडिशा की चार, तमिलनाडु की छह, असम की तीन, छत्तीसगढ़ की दो, हरियाणा की दो, तेलंगाना की दो और हिमाचल की एक सीट है। चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होने के बाद 5 मार्च को नामांकन भरे जाएंगे, 9 मार्च तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 16 मार्च को सुबह 9 से 4 बजे तक मतदान होगा और इसी दिन वोट गिने जाएंगे यानी नतीजे भी आ जाएंगे। जिन सांसदों का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है उनमें शरद पवार, प्रियंका चतुर्वेदी, कनिमोझी, साकेत गोखले, उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर और अभिषेक मनु सिंघवी के अलावा राज्यसभा के डिप्टी स्पीकर हरिवंश भी शामिल हैं। महाराष्ट्र में महायुति से सबसे ज्यादा सांसद चुने जाना तय है वहीं तमिलनाडु और बंगाल में क्रमशः डीएमके और टीएमसी को ज्यादा सीटें मिलेंगी। बंगाल से लेफ्ट के सफाए के बाद यह एक सीट भाजपा को मिल सकती है। बिहार में भाजपा- जेडीयू गठबंधन की मजबूती के चलते माना जा रहा है कि पांच में से चार सीटें एनडीए के पास आ सकती हैं।