April 10, 2026
Film

APP का प्रमोशन करना भारी पड़ा भारती सिंह को, समन मिला

पैसा जमा कराया और 500 करोड़ का घपला कर दिया

नामी फिल्मी हस्तियों और खिलाड़ियों को विज्ञापन में लेने वाली कंपनी यदि कोई गड़बड़ करती है तो अब इन सितारों को भी जवाब देना पड़ेगा. पहले ऐसे मामलों में ये सितारे यह कहकर बच जाते थे कि हमने तो सिर्फ विज्ञापन किया है. विज्ञापन को एंडोर्स करने के मामले में अब एक ऐसा मामला भी सामने आया है जिसमें कंपनी द्वारा धोखाधड़ी करने पर दिल्ली पुलिस ने यूट़्यूबर एल्विश यादव कॉमेडी नाइट्स जैसे शो करने वाली अभिनेत्री भारती सिंह सहित तीन अन्य को समन भेजा है.

500 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी वाले ऐप-आधारित घोटाले में इन सभी को 500 से ज्यादा शिकायतें मिलने के बाद पूछताछ के लिए बुलाया गया है. हाईबॉक्स मोबाइल एप्लिकेशन का प्रचार कर इन सभी ने आम लोगों के लिए निवेश के लिए लुभाया. पुलिस ने इस बारे में पहले कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है