Tiktok Reel के चक्कर में शेर खा गया युवक को
पाकिस्तान की घटना में पता चला कि फॉर्म हाउस में 33 शेर अवैध तरीके से पाल रखे थे
सोशल मीडिया पर अपनी रील को वायरल कराने के लिए खतरनाक हरकतें अब कुछ ज्यादा ही हो गई हैं, पाकिस्तान में तो एक 19 साल के लड़के को इस चक्कर में शेर का शिकार बनना पड़ गया। दरअसल लाहौर में टिकटॉक वीडियो बनाने के लिए एक टिकटॉकर ने शेर को पिंजरे से बाहर निकलवाया और उस शेर ने पास में मौजद एक 19 साल के युवक को अपना शिकार बना लिया। लाहौर के काहना क्षेत्र में एक फार्महाउस पर शेरों की अवैध ब्रीडिंग का काम किया जाता है और यहीं पर एक टिकटॉकर नौमान हसन ने शेर के साथ वीडियो बनाने के लिए शेरनी को पिंजरे से बाहर निकालने की जिद की, जब शेर को बाहर लाया गया तब केयर टेकर का 19 साल का बेटा तल्हा भी वहीं था। शेर ने अचानक तल्हा पर हमला कर दिया जिसे बाद में मृत घोषित कर दिया गया। मामले को दबाते हुए पहले कहा गया कि युवक को कुत्ते ने काटा है लेकिन जांच में पता चला कि बात शेर के हमले की थी और इस फॉर्म हाउस पर जब छापा पड़ा तो 33 शेर और भी यहां पाले गए मिले।
