October 28, 2026
देश दुनिया

Tata Group को सरकार कर रही बर्बाद-राहुल बोले

अब तक कांग्रेस द्वारा अंबानी और अडानी ग्रुप पर हमलावर रहने का कारण भी साफ हुआ

राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि टाटा समूह को सुनियोजित तरीके से बर्बाद किया जा रहा है। अब तक राहुल अंबानी और अडानी पर निशाना साधते आए हैं लेकिन अब वे खुलकर टाटा समूह के पक्ष में बात कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि इसे अपराध बताते हुए यह भी कह दिया कि हम तय करेंगे कि न्याय सुनिश्चित हो। पिछले दिनों टाटा समूह में नेतृत्व को लेकर विवाद जारी है। टाटा ट्रस्ट्स के पदाधिकारियों के और टाटा संस के विवाद अब आगे तक पहुंच गए हैं और राहुल ने इसी संदर्भ में बयान जारी किया है। टाटा ट्रस्ट चेयरमैन नोएल ने चंद्रशेखरन के नियुक्ति प्रस्ताव को चुनौती दी है। इसी को लेकर राहुल ने कहा है कि टाटा समूह को आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा रहा है जबकि भारतीय कारोबार मोदी और शाह के हाथों का खिलौना नहीं है। यहां यह भी समझना जरुरी है कि कांग्रेस अब सभी कुछ अपनी पार्टी को मिल रहे चंदे के हिसाब से देख रही है और यही वजह है कि अब राहुल खुलकर अंबानी अडानी के खिलाफ बोल रहे हैं और टाटा ग्रुप के लिए आवाज उठा रहे हैं।