June 6, 2026
देश दुनिया

Tamilnadu BJP से आखिर अन्नामलाई विदा हुए, नई पार्टी बनाएंगे

पिछले कुछ समय से पूर्व आईपीएस अन्नामलाई भाजपा में असहज महसूस कर रहे थे

तमिलनाडु भाजपा से आखिर के अन्नामलाई ने इस्तीफा दे ही दिया। पिछले कुछ समय से इस पर बात चल रही थी कि पूर्व आईपीएस और पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अन्नामलाई भाजपा छोड़ रहे हैं। इस बीच वो अमित शाह से भी मिले थे जिन्होंने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन आज आखिर उनका इस्तीफा हो ही गया। अन्नामलाई ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा ही नहीं दिया बल्कि नई राजनीतिक पार्टी भी बनाने की घोषणा कर दी। पिछले ड़ेढ़ साल से अन्नामलाई भाजपा में असहज थे और पिछले दिनों जब भाजपा की नजदीकी एआईएमएडीएमके से एक बार फिर बढ़ी तब ये दूरी ज्यादा बढ़ गई। अन्नामलाई ने दिसंबर 2025 में ही भाजपा छोड़ने की इच्छा जाहिर कर दी थी लेकिन तब पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां में लगने को कहा था। अन्नामलाई तमिलनाडु में भाजपा को अपने दम पर आगे बढ़ने की राह चुनना चाहते थे जबकि पार्टी नेतृत्व ने अलग रणनीति अपनाई। अप्रैल 2025 में नैनार नागेंद्रन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बने तो अन्नामलाई संगठन से लगभग बाहर हो गए। उनके समर्थकों ने इस्तीफे के बाद पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। एमडीएमके नेता दुरई वाइको ने अन्नामलाई के फैसले को सही बताया है।