April 26, 2026
वर्ल्ड

Trump- Vance की पार्टी में गोलीबारी, सभी सुरक्षित

केरलिन लेविट ने कहा था धमाके होंगे और सच में गोलियां चलीं, हमलावर पकड़ा गया

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप वाशिंगटन की जिस हिल्टन होटल में अपने केबिनेट सहित कई वीआईपी के साथ पार्टी कर रहे थे वहीं एक व्यक्ति ने बेहद करीब फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही अफरातफरी मच गई, ट्रंप से लेकर जेडी वेंस तक को तत्काल बाहर कर सुरक्षित किया गया लेकिन ट्रंप की सुरक्षा में यह बेहद बड़ी चूक है। यह वही होटल है जहां 45 साल तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्‍ड रीगन पर गोलीबारी हुई थी। व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान ट्रंप अपनी पत्नी मेलेनिया सहित कई महत्वपूर्ण लोगों के साथ मौजूद थे। अचानक फायरिंग की आवाजें आने लगीं, सुरक्षा एजेंसियों ने सभी को बाहर निकालते हुए किसी को कोई नुकसान नहीं होने दिया। ट्रंप ने भी प्रेस कांफ्रेंस में सीक्रेट सर्विस की बहतु तारीफ की और कहा कि जिस तेजी से बचाव किया गया उसकी तारीफ की ही जानी चाहिए लेकिन इस बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरलिन लेविट वह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लेविट कह रही हैं कि आज रात को ‘शॉट्स फायर’ होने वाले हैं. पूछा जा रहा है कि व्हाइट को गोलीबारी के बारे में कैसे पता था. वीडियो में केरलिन से जब पूछा गया कि मीटिंग में माहौल कैसा होने वाला है तो उनका जवाब था कि आज की रात देखने काबिल होगी, ट्रंप गर्मजोशी भर देंगे और ‘शॉर्ट्स फायर’ होंगे. अब केरलिन का आशय ट्रंप के धमाकेदार भाषण से था या वाकई गोालीबारी से ही था यह तो साफ नहीं है लेकिन उनका वीडियो वायरल तो है. हमलावर टॉमस एलन मेकेनिकल इंजीनियर है, एक टीचर और वीडियो गेम डेवलपर का भी काम करता है और डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थक है. अभी तक यही पता चला है कि वह अकेला ही हमले के यहां पहुंचा था.