April 22, 2026
वर्ल्ड

Tehran में निकाले जा रहे विजय जुलूस, युद्ध विराम की समयसीमा बढ़ी

ईरान ने अमेरिका द्वारा समयसीमा बढ़ाने की घोषणा पर कहा, हारा हुआ देश कैसे शर्त तय कर सकता है, अमेरिका तो हारा हुआ है

पिछले दिनों ट्रंप ने लगातार कहा हे कि इजराइल और अमेरिका के किए संयुक्त हमलों में ईरान की सैन्य क्षमता खत्म हो चुकी है और उसकी वायु शक्ति से लेकर मिसाइलों तक की उसकी क्षमता खत्म कर दी गई है। इन दावों से ठीक उलट एक रिपोट्र पेंटागन की आई है जिसमें कहा गया है कि ईरान की सैन्य क्षमता अभी भी मजबूत है। ट्रंप ही नहीं अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के दावे अब तक यही रहे हैं कि ईरान की सेना भारी नुकसान में है लेकिन पेंटागन की खुफिया रिपोर्ट इन बातों की पुष्टि नहीं कर रही है। अमेरिका ने समयसीमा खत्म होने से ठीक पहले जो युद्ध विराम को आगे बढ़ाने की घोषणा की है उसे भी इस रिपोर्ट से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं ईरान ने विराम को बढ़ाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अमेरिका इस युद्ध में हारा हुआ पक्ष है और हारने वाला पक्ष शर्तें तय नहीं करता। इस बीच तेहरान की सड़कों पर विजय जुलूस भी निकाले जा रहे हैं और इनमें आईआरजीसी घातक मिसाइलों का प्रदर्शन भी करने में लगा हुआ है। ईरान की राजधानी में चल रहे जुलूसों में बड़ी संख्या में लोग भाग भी ले रहे हैं।