April 15, 2026
Film

Saba Ibrahim को रेस्टोरेंट की शिकायत के बाद करना पड़ा बंद

सबा ने चालाकी दिखाते हुए गैस की कमी को फिलहाल रेस्टोरेंट बंद करने की वजह बताया जबकि असली वजह गंदगी की शिकायत थी

दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम मुंबई के अपने रेस्टोरेंट ‘खुशामदीद’ में चूहों के बीच और गंदगी में बना खाना ग्राहकों को रोस रही थीं है. जब किसी ग्राहक ने इसे लेकर संबंधित अफसरों को शिकायत की तो सबा ने पंद्रह दिन के लिए रेस्टोरेंट बंद करने की बात कही और इसमें भी शातिर तरीके से गैस की किल्लत को जिम्मेदार बता दिया जबकि हकीकत यह है कि ग्राहकों ने गंदे किचन को लेकर शिकायतें की थीं। सबा और उनके पति ने कहा कि गैस आपूर्ति से हम ही नहीं और भी लोग परेशान हैं इसलिए हम रेस्टोरेंट कुछ समय के लिए बंद रखेंगे जबकि हकीकत यह है कि रेस्टोरेंट की पैनलिंग में गड़बड़ के चलते कई चूहे उनके किचन में उछलकूद करते कभी भी देखे जा सकते थे और इसकी शिकायत भी ग्राहकों ने कर दी थी। अब सबा का कहना है कि पेस्ट कंट्रोल और स्वच्छता के मानकों को हम बेहतर बनाएंगे.