April 15, 2026
देश दुनिया

Bihar में सम्राट बनेंगे मुख्यमंत्री, 21 साल बाद नीतिश हटे

विधायक दल की बैइक में सम्राट चौधरी को चुने जाने की घोषणा पर्यवेक्षक बतौर गए शिवराज सिंह चौहान ने की

बिहार में भाजपा ने लंबे समय बाद चौंकाने के बजाए उसी नाम को मुख्यमंत्री की कमान सौंप दी जो नीतिश के इस्तीफे की घोषणा के बाद से ही सबसे आगे चल रहा था। भाजपा विधायक दल की बैठक पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में शुरु हुई और विजय कुमार सिन्हा ने इसमें सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा। पहली बार बिहार में सरकार बनाने जा रही भाजपा के सीएम बतौर सम्राट चौधरी के नाम को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। सीएम पद के लिए चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया और एक बड़ी जिम्मेदारी दी है, इसे मैं निभाने की पूरी कोशिश करूंगा। सम्राट राजद से जदयू होते हुए भाजपा पहुंचे हैं और 2015 से भाजपा से जुड़े हुए हैं। सम्राट अब एनडीए के साथियों के साथ राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और राज्यपाल उन्हें कल शपथ दिलाएंगे। 21 साल तक बिहार की सेवा के बाद नीतिश कुमार अब राज्यसभा में शपथ ले चुके हैं और उन्होंने बिहार में आज केबिनेट बैठक के बाद अपना त्यागपत्र दे दिया। इस तरह 15 अप्रैल से बिहार में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार काम करना शुरु कर देगी।