April 13, 2026
वर्ल्ड

Taiwan के क्षेत्रों में लगातार घुसपैठ कर रही चीनी सेना

ताईवान ने बताया कि सीमा पर भी चीन की सेना लगातार दबाव बढ़ा रही

ताइवान ने अपने समुद्री और हवाई क्षेत्र के पास चीन की बड़ी सैन्य गतिविधियों की बात कही है। ताईवान ने बताया कि ताइवान के आसपास चीन के 8 पीएलएएन जहाज, 2 एयरक्राफ्ट के अलावा और भी बड़ा बेड़ा देखा गया। एक विमान ने तो ताइवानी सुरक्षा क्षेत्र में भी प्रवेश कर लिया था जिसे ताइवान की सेना ने खदेड़ा और जवाब दिया। चीन लगातार ताइवानी सीमाओं के पास सैन्य दबाव बना रहा है। एक दिन पहले चीन के 17 सैन्य विमान, 7 नेवी जहाज ताइवान सीमा के पास देखे गए थे और 15 विमानों ने तो ताइवानी हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की। बीजिंग का कहना है कि ताइवान हमारा हिस्सा है जबकि ताइवान एक स्वतंत्र पहचान के साथ अपनी सरकार, सेना और अलग अर्थव्यवस्था है।