Saudi Arab पहुंचे पाकिस्तान के लड़ाकू विमान, जरुरत पड़ी तो ईरान से लडेंगे
सउदी अरब ने बार बार पाकिस्तान को रक्षा समझौते की याद दिलाई तो पाकिस्तान ने सैन्य मदद पहुंचाई
पाकिस्तान ने एक बार फिर अपना दोहरा चरित्र दुनिया के सामने रख दिया है। जहां इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम की बातचीत चल रही थी (जो अब टूट चुकी है)। वहीं पाकिस्तान ने सैन्य बल सउदी अरब को भेज दिया है जिसने एयरबेस पर तैनाती की घोषणा की है। सउदी और पाकिस्तान के बीच 2025 में समझौता हुआ था और पिछले दिनों ईरान ने जब पड़ोसी देशों पर ताबउ़तोउ़ हमले शुरु किए तो सऊदी अरब ने बार बार यह समझौता पाकिस्तान को याद दिलाया और कहा कि वह जल्द अपनी सेना भेजे। अब पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमान किंग अब्दुलअजीज एयर बेस पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान एक तरफ तो ईरान को अपना दोस्त बताकर सीजफायर की बातचीत में उसके लिए अमेरिका से मध्यस्थ्ता कर रहा है तो दूसरी तरफ उसकी सेना ईरान से ही मुकाबला करने के लिए सउदी अरब पहुंच गई है।
