April 8, 2026
Film

Tabu को मिला आशा भोंसले से अनूठा तोहफा

भूत बंगला फिल्म के साथ एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली हैं तब्बू

तब्बू अपनी आने वाली फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट से और भी ज्यादा ध्यान खींचा है जिसमें उनके हाथ में गिटार है और दूसरे हाथ से वो गायिका आशा भेंसले का हाथ थामे हुए हंस रही हैं। अपने जन्मदिन पर मिले एक बेहद खास तोहफे को साझा करते हुए उन्होंने बताया है कि किस तरह उन्हें आशा भोंसले ने यह गिटार भेजा था। तब्बू ने जो तस्वीरें साझा की हैं उनमें आशा भोंसले के साथ हाथों में खूबसूरत गिटार लिए वो हंस रही हैं। भावुक शब्दों में तबू ने इस बारे में लिखा कि मेरे जन्मदिन पर यह अनमोल तोहफा आया, यह गिटार पाकर जिस खुशी का अहसास हुआ वह शब्दों में बताना मुश्किल है। तब्बू ने लिखा कि आशा जी के गीतों ने हमें प्यार, दर्द और जुनून को महसूस कराया है। अब इस गिटार को मैं हमेशा संजोकर रखूंगी और उम्मीद करती हूं कि जल्द ही इसी पर आशाजी के गाने सुनाने का भी मौका मिलेगा।