Robot Waiter ने पागलों जैसी हरकतें कीं, नाचने लगा
कैलिफोर्निया के एक रेस्टोरेंट में ग्राहकों को खाना परोसने वाले रोबोट के डांस ने खड़ा कर दिया हंगामा
ऑटोमेशन के दौर में मशीनी गड़बड़ कैसे जोखिम पैदा कर सकती है इसका उदाहरण कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में मशहूर ‘हैडिलाओ हॉटपॉट’ रेस्टोरेंट में सामने आया है. यहां खाना परोसने के लिए तैनात एक सर्विस रोबोट अचानक तकनीकी खराबी के चलते पागलों जैसा व्यवहार करने लगा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें रोबोट तकनीकी नियंत्रण से बाहर जाकर अचानक नाचने लगता है और फिर बर्तनों को फेंकना शुरु कर देता है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि रोबोट सामान्य काम करते करते अचानक झटके लेने लगा और फिर गोल-गोल घूमने लगा. इस दौरान वह टेबलों से टकराने लगा फिर उसने चीजें फेंकना और गिराना शुरु कर दिया. कर्मचारी रोबोट को काबू करने के लिए काफी परेशान हुए लेकिन बमुश्किल ग्राहकों से दूर तो कर दिया गया लेकिन रोबोट कुछ देर बाद तक अनियंत्रित हरकतें ही करता रहा. इस घटना में किसी को भी चोट नहीं आई है लेकिन मौजूद लोग इस ‘रोबोटिक डांस’ से डर गए थे. हैडिलाओ बड़ा रेस्टोरेंट चेन है जो सर्विस में रोबोटिक तकनीक को लंबे समय से उपयोग करता रहा है जो डिलीवरी से लेकर सर्विस तक में लगाए गए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी घटनाओं से रोबोटिक्स के सार्वजनिक उपयोग की चुनौतियां भी पता चलती हैं. भीड़भाड़ और गतिशील वातावरण में तकनीकी खराबी की संभावना होती है. यह घटना कुछ लोगों को मजाकिया लग रही है जबकि कुछ इसे रोबोट्स के सुरक्षा मानकों पर चिंता जाहिर कर रहे हैं.
