February 19, 2026
देश दुनिया

Bihar के 42 विधायकों को मिले नोटिस, शपथपत्र की जानकारी पर सवाल

अलग अलग सुनवाइयों में पक्ष और विपक्ष के कई विधायकों को बताना होगा कि शपथ पत्र सही हैं, विधानसभा अध्यक्ष भी अछूते नहीं

गलत शपथ पत्र की शंका में बिहार विधानसभा के 42 विधायकों को अलग अलग मामलों में पटना हाईकोर्ट ने नोटिस दे दिए हैं। चुनाव नामांकन में भरे गए शपथ पत्र में गलत या अधूरी जानकारियों की बातें सामने आने पर ये नोटिस जारी किए गए हैं जिनमें पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायक हैं। कुछ विधायकों पर वोटिंग प्रक्रिया में अनियमितता के भी आरोप हैं। चुनाव हारने वालों प्रत्याशियों की याचिकाओं पर कोर्ट ने लिखित जवाब मांगे हैं। जिन्हें अनियमितताओं, तथ्य छुपाने या गड़बड़ी शंका में नोटिस दिए गए हें उनमें विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार भी हैं और नीतिश के कुछ मंत्री भी हैं। कोर्ट ने कहा कि शपथपत्र लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा है और वोटर्स का यह अधिकार है कि उन्हें उम्मीदवार के विवरणों की सही जानकारी मिले। ये नोटिस अलग अलग सुनवाइयों में मांगी गई जानकारियों के तहत हैं न कि एकमुश्त दिए गए नोटिस हैं। नोटिस देते हुए कोर्ट्स ने कहा कि यदि जानकारी गलत दी गई तो इसे गंभीर बात माना जाना चाहिए। कई मामलों में हारे हुए प्रत्याशियों को भी जवाब देने हैं। हारे हुए प्रत्याशियों में से कुछ मामले तो ऐसे भी हैं जिनमें चुनाव में कुछ सौ वोट लाने वालों ने भी जीते हुए विधायकों के खिलाफ मामले लगा दिए हैं और कहा है कि झूठी जानकारी देने के आधार पर इनका निर्वाचन शून्य किया जाए