Tirupati Laddu मामले में वायएसआर कांग्रेस कटघरे में-पवन कल्याण
तिरुपति लड्डू पर अभी क्लीन चिट किसी को नहीं क्योंकि सीबीआई जांच चल रही है
आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में प्रसाद के लड्डडुओं को लेकर चल रही मिलावट वाली बहस ने अब नया रंग ले लिया है। आंध्र के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा है कि गड़बड़ करने वालों में से किसी को किसी भी तरह की ‘क्लीन चिट’ नहीं दी गई है क्योंकि सीबीआई जांच अभी जारी है और एसआईटी रिपोर्ट से साफ है कि लड्डू में शुद्ध घी की जगह वनस्पति आधारित पदार्थ इस्तेमाल किया गया था। पवन कल्याण ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने श्रद्धालुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया क्योंकि तिरुपति लड्डू आस्था का प्रतीक हैं। यूं भी श्रद्धालुओं को गुमराह करना सबसे बड़ा अपराध है। पवन कल्याण ने कहा यह साफ है कि लड्डू बनवाने के मामले में शुद्धता से समझौता हुआ है। तिरुपति लड्डू, जिसे यूनेस्को ने भी जीआई टैग मिला हुआ है और दुनिया भर में ये अपनी विशिष्टता के लिए जाने जाते हैं। इसकी शुद्धता पर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। ऐसे में मिलावट धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम है। वहीं आयएसआर की पार्टी ने कहा है कि जांच एजेंसियों को अपना काम करने दिया जाना चाहिए।
