Palash Muchhal पर 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
आरोप लगाने वाले वैभव माने, स्मृति मंधाना के पुराने मित्र हैं
स्मृति मंधाना से शादी टूटने पर खबरों में आए पलाश मुछाल पर अब सीधे धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की गई है. सांगली निवासी फिल्म फाइनेंसर वैभव माने ने आरोप लगाया है कि पलाश ने एक फिल्म प्रोजेक्ट के लिए 40 लाख रुपये लिए थे। बाद में उन्होंने न तो पैसे वापस किए और न ही प्रोजेक्ट पूरा किया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.वैभव माने स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त हैं और वो माने ही हैं जिन्होंने पलाश का परिचय स्मृति से कराया था. वैभव का कहना है कि पलाश ने ‘नजरिया’ नाम की फिल्म में निवेश का प्रस्ताव देते हुए कहा था कि फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज की जाएगी. वैभव माने ने किस्तों में कुल 40 लाख रुपये पलाश को दिए. वैभव ने कुछ भुगतान नकद और कुछ गूगल पे से दिया. उन्होंने पुलिस को बैंक ट्रांजैक्शन की रसीदें और अन्य दस्तावेज दिए हैं. शिकायत में वैभव ने कहा है कि फिल्म न बनने पर जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो पलाश ने कॉल उठाना ही बंद कर दिया और बाद में उनका नंबर ब्लॉक ही कर दिया. जांच पूरी होने के बाद पलाश मुच्छल को पूछताछ के लिए समन भेजा जा सकता है. पलाश पिछले दिनों शादी टूटने के बाद से अपने अगले निर्देशन प्रोजेक्ट की तैयारियों में जुटे हैं, जिसमें अभिनेता श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं.
