February 11, 2026
Film

Neha कक्कड बोलीं सिस्टम से गुस्सा लेकिन तलाक नहीं ले रही

नेहा कक्कड़ ने तलाक की खबरों को किया खारिज
गायिका नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर अपनी तलाक की खबरों को लेकर कहा कहा है कि वो पति के सा्थ हैं, उन्होंने कामकाजी जीवन से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का इशारा किया था लेकिन लोगों ने इसे तलाक से जो लिया। कुछ ही देर बाद नेहा ने उस पोस्ट को हटा भी दिया था जिसे लेकर संशय हुआ था। इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर उनके और पति रोहनप्रीत सिंह के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लग रही थीं। मामला बढ़ने पर नेहा ने पोस्ट डालकर स्थिति साफ की। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके पति और परिवार को इस विवाद में न घसीटें। नेहा ने लिखा कि उनका परिवार ही सबसे बड़ा सहारा है और उनकी नाराजगी कुछ लोगों और सिस्टम से थी न कि अपने पति या परिवार से और भावनाओं में आकर पोस्ट करना उनकी भूल थी। नेहा ने आगे कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर फिलहाल कोई चर्चा नहीं करना चाहतीं। उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही दमदार वापसी करेंगी। इससे पहले की पोस्ट में उन्होंने जिम्मेदारियों, रिश्तों और काम से थोड़े वक्त का ब्रेक लेने की बात कही थी, साथ ही मीडिया से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील भी की थी।