February 16, 2026
वर्ल्ड

Trump को शांति पुरस्कार देंगे नेतन्याहू

नेतन्याहू ने कहा दोनों देश एक ही तरह से सोचते हैं

ट्रंप और नेतन्याहू की इस साल में पांचवीं मुलाकात फ्लोरिडा में हुई। दोनों नेताओं ने लंच पर गाजा, वेस्ट बैंक और ईरान जैसे मुद्दों पर बात की। गाजा शांति योजना के दूसरे चरण, हमास के निरस्त्रीकरण और वेस्ट बैंक की स्थिति पर विशेष ध्यान रहा। ट्रंप ने कहा कि हर मुद्दे पर दोनों की राय भले एक जैसी न हो लेकिन बात जारी है। उन्होंने कहा, “हमने वेस्ट बैंक पर लंबी चर्चा की है। मैं यह नहीं कहूंगा कि हम 100 प्रतिशत सहमत हैं, लेकिन हम समाधान तक पहुंचेंगे। इस्राइल की नीतियों पर कोई चिंता नहीं है, बल्कि यह है कि अन्य पक्ष क्या रवैया अपना रहे हैं। नेतन्याहू ने बैठक को शानदार बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजराइल की ज्यादातर समय एक जैसी सोच होती है। दोनों ने इस बात पर जोर दिया कि गाजा और वेस्ट बैंक में हमास के निरस्त्रीकरण पर ही शांति संभव है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका सक्रिय भूमिका निभाएगा ताकि शांति के लिए प्रतिबद्धता बनी रहे।

बैठक के बाद नेतन्याहू ने घोषणा की कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इज़रायल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘इज़रायल शांति पुरस्कार’ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 80 वर्षों में पहली बार यह सम्मान किसी गैर-इज़रायली नागरिक को दिया जा रहा है। नेतन्याहू ने कहा कि यह पुरस्कार ट्रंप को इज़रायली-यहूदी समुदाय के हित में उनके योगदान और मध्य पूर्व में शांति प्रयासों के लिए दिया जाएगा।