August 12, 2026
वर्ल्ड

UAEऔर सऊदी अरब ने 35000 पाकिस्तानियों को भगाया

भीख माँगने और वीजा दुरुपयोग के आरोप

सऊदी अरब ने भीख माँगने के आरोप में 35000 पाकिस्तानियों को देश से बाहर भगाया है। पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने संसदीय समिति को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भगाए गए अधिकांश लोग उमराह और टूरिस्ट वीजा का गलत इस्तेमाल करते हुए मक्का-मदीना में भीख माँगते पाए गए। पाकिस्तानी नागरिक धार्मिक यात्रा के नाम पर सऊदी अरब पहुँचने वाले भीख माँगना शुरू कर देते हैं। इसी के चलते सऊदी प्रशासन ने इन्हें वापस भेजा है।

वहीं यूएई ने भी 6,000 पाकिस्तानी नागरिकों को भगाया है और अजरबैजान ने 2,500 लोगों को वापस भेजा है। पाकिस्तान का पासपोर्ट सऊदी अरब और यूएई में प्रतिबंध के करीब ही है और अब केवल ब्लू और डिप्लोमैटिक पासपोर्ट धारकों को ही वीजा मिल रहा है।