Ukraine ने फ्रांस से की बड़ी डील, ट्रंप को दिखाया अंगूठा
जेलेंस्की ने फ्रांस से की 100 राफेल और हथियारों की बड़ी डील
यूक्रेन ने फ्रांस के साथ 10 साल के लिए 100 राफेल फाइटर जेट, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने का समझौता किया है, इसे अमेरिका के लिए एक झटका माना जा रहा है क्योंकि ट्रंप अमेरिकी जेट बेचने के लिए जेलेंस्की से लगातार बात कर रहे थे। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने फ्रांस के साथ हुए इस रक्षा समझौते को ऐतिहासिक बताया है। यूक्रेन का अमेरिका को छोड़कर फ्रांस से फाइटर जेट लेने का फैसला चौंकाने वाला है, क्योंकि यूक्रेन को पहले ही अमेरिकी निर्मित एफ-16 और फ्रांसीसी मिराज विमान मिल चुके हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने पेरिस में समझौते पर हस्ताक्षर किए। डील में नए राफेल जेट, मजबूत राडार, आठ एसएएमपी एयर डिफेंस सिस्टम और आधुनिक हथियार शामिल हैं। पहले चरण की डिलीवरी तीन साल में शुरू होगी। इस समझौते में फ्रांस अपने सबसे आधुनिक राफेल जेट देगा। ये जेट तेज, ताकतवर और कई तरह के मिशन करने में सक्षम है। इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा है। एक विमान 100 मिलियन डॉलर से ऊपर का होता है। इसके साथ यूक्रेन को 8 एडवांस एयर-डिफेंस सिस्टम, ट्रेनिंग और उत्पादन से जुड़ी मदद भी मिलेगी।
