February 11, 2026
Business Trends

Clean India में केंद्र ने एक महीने में 800 करोड़ का कबाड़ बेचा

मंत्रालयों के पास कबाड़ फाइलें हटने से हो गई लाखों स्क्वेयर फीट जगह

केंद्र सरकार ने 1 महीने के सफाई अभियान में कबाड़ बेचकर न सिर्फ 800 करोड़ रुपये कमा लिए बल्कि कई मंत्रालयों को मिलाकर लगभग 2.32 करोड़ स्क्वेयर फीट की जगह भी खाली करा ली. केंद्र सरकार ने स्वच्छता अभियान के तहत मंत्रालयों और विभागों से कबाड़ बेचकर 800 करोड़ रुपये बना लिए है. इस कदम से न सिर्फ सरकार का पैसा बना है बल्कि मंत्रालयों के पास फिस में लाखों स्क्वेयर फीट ऑफिस स्पेस भी फ्री हो गई है. 2 से 31 अक्टूबर तक चले इस अभियान में 29 लाख कागजी फाइल्स को हटाया गया है.

इस बार बेचे गए कबाड़ को जोड़ लें तो केंद्रसरकार ने पिछले पांच साल में कबाड़ बेचकर 4100 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं. सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान की शुरुआत 2021 में की गई थी. अब तक इस अभियान में 11.58 लाख ऑफिस साइट्स से लाखों फाइलें हटाई गई हैं. प्रधानमंत्री के स्वच्छता से प्रेरित इस अभियान को तीन केंद्रीय मंत्रियों, मनसुख मंडाविया, के राम मोहन नायडू और डॉ जितेंद्र सिंह की देखरेख में पूरा किया गया जिसमें विदेशों में भारतीय मिशनों सहित 84 मंत्रालयों ने भाग लिया.