August 12, 2026
Business Trends

SEBI ने Anil Amabani को 5 साल के लिए शेयर मार्केट से प्रतिबंधित किया

25 करोड़ का जुर्माना भी लगाया

सेबी ने एक कड़ा कदम उठाते हुए अनिल अंबानी और उनके 24 अन्य साथियों को शेयर मार्केट से अगले पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है.

रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी से जुड़े पैसे की हेराफेरी के मामले में सेबी ने यह कदम उठाते हुए अंबानी पर 25 करोड़ का जुर्माना भी लगाया है. ये सभी 25 लोग अगले पांच साल प्रतिभूति बाजार में काम नहीं कर सकेंगे जबकि आरएचएफएल कंपनी बतौर अगले छह महीने शेयर मार्केट की किसी गतिविधि में भाग नहीं ले सकेगी. सभी 25 लोग अंबानी के करीबी रहे हैं और इन सभी पर पैसे के हेरफेर का आरोप है.