February 12, 2026
Film

Deepika की फीस करीना से दाेगुनी हुई

श्रद्धा कपूर भी ले रही हैं दस करोड़ प्रति फिल्म
बॉलीवुड हीरोइंस के बीच इस बात को लेकर भी होड़ रहती है कि कमाई के मामले में नंबर वन कौन है. नंबर वन पर काफी समय तक करीना खान का दबदबा रहा लेकिन अब उनका मार्केट ढल चुका है और अब इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा चारर्ज करने वाली हीरोइन दीपिका पादुकोण हैं.

एक रिपोर्ट कहती है कि दीपिका एक फिल्म के लिए पंद्रह से बीस करोड़ तक फीस लेती हैं जबकि करीना कपूर आठ से दस करोड़ के बीच में फिल्म करने को तैयार हो जाती हैं. इस लिहाज से देखें तो करीना से दीपिका दोगुना तक चार्ज कर रही हैं और फिर भी उनके पास निर्माता लाइन लगा कर खड़े हैं जबकि उनसे आधा पैसा लेने के बाद भी करीना के पास काम की कमी है. दीपिका के बाद सबसे ज्यादा पैसा लेने वाली अभिनेत्री आलिया भट्‌ट हैं जो 15 करोड़ की फीस पर काम कर रही हैं जबकि कटरीना कैफ कम से कम दस करोड़ की फीस मिलने पर ही फिल्म साइन करती हैं. दस करोड़ी मांगने वाली हीरोइंस की लिस्ट में नया नाम श्रद्धा कपूर का है जो हर फिल्म के लिए दस करोड़ की डिमांड रखती हैं.