June 15, 2026
Film

Thug Life की रिलीज कमल हासन के चलते खतरे में पड़ी

कर्नाटक फिल्म संगठन ने कहा रिलीज नहीं होने देंगे कमल की फिल्म, हासन बोले मैं माफी नहीं मांगूंगा

कन्नड़ भाषा का जल्म तमिल भाषा से होने वाले बयान को लेकर कमल हासन घिर गए हैं. एक तरफ उनसे कर्नाटक की फिल्म इंडस्ट्री माफी मांगने को कह रही है वहीं कमल हासन का कहना है कि मैं तो सच कह रहा हूं कि तमिल भाषा से ही कन्नड़ जन्मी है इसलिए माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं उठता. उनके माफी न मांगने पर कर्नाटक में उनकी फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिनिधि संस्था केएफसीसी की ओर से मीडिया को बताया गया कि कर्नाटक में कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ रिलीज नहीं होगी क्योंकि हमने इस पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है. कमल हासन ने फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर ही यह विवादित बयान दिया था कि तमिल भाषा ने ही कन्नड़ को जन्म दिया है. इस बयान पर कर्नाटक के संगठनों ने कहा था कि कमल हासन कन्नड़ भाषा का अपमान कर रहे हैं और उन्हें इसके लिए वो माफी माँगें.