February 12, 2026
Film

Sonu Sood अपने ट्वीट को लेकर हुए ट्रोल

सोनू सूद को आपने अभिनय करते कब देखा था यह तो याद नहीं होगा लेकिन इन दिनों वे सिर्फ उन्हीं बातों पर ध्यान देते हें जो उन्हें विवाद में बनाए रखे और यदि ऐसा कुछ दिन तक न हो तो वे किसी भी विवादित मुद्दे पर खुद ही कूद पड़ते हैं..इधर यूपी में कांवड़ियों के रास्ते पर दुकानदारों के नाम लिखने की बात पर उठापटक मची ही हुई थी कि सोनू सूद इस बहस में कूद पड़े और ट़वीट कर दिया कि हर दुकान पर बस एक ही नाम लिखा होना चाहिए मानवता का. यहां तक तो सब ठीक चल रहा था लेकिन सोनू भाई आगे बढ़ते ही गए और यह तक कह दिया कि जब श्रीराम शबरी के जूठे बेर खा सकते हैं तो मैं क्यों नहीं खा सकता. दरअसल इस ट्वीट में उन्होंने जो नहीं लिखा वह संदर्भ यही था कि इन दिनों खाने पर थूकने की घटनाएं काफी सामने आ रही हैं और सोनू बाबू का कहना यह है कि यदि कोइ्र हमें थूक कर भी रोटी देता है तसो हमें उससे परहेज नहीं करना चाहिए. इस बात को लेकर सोशल मीडिया में उनके खूब मजे लिए जाने लगे. वैसे ज्यादा गुस्सा तो इस बात पर है कि शबरी का नाम उन्हें क्यों याद आया क्योंकि शबरी ने बेर की दुकान नहीं खोली थी और जो दुकान खोल रहे हें उन्हें सरकार के बनाए नियम मानने ही होंगे.