गुरुवार को क्यों माना जाता है खास, जानिए तथ्य
गुरुवार को सप्ताह के 7 दिन में सबसे शुभ और मंगलकारी माना गया है…आखिर गुरुवार में ऐसी क्या बात है? आइए जानते हैं कुछ खास तथ्य …
- दस दिशाओं में से ईशान दिशा को देवी-देवताओं की दिशा कहा जाता है।
- और ईशान गुरुवार की दिशा है, इसलिए गुरुवार हिन्दुओं का खास वार है।
- गुरुवार का ग्रह बृहस्पति है। नवग्रहों में बृहस्पति को गुरु की उपाधि प्राप्त है।
- गुरुवार के दिन उपवास रखने से भाग्य के द्वार खुल जाते हैं ।
- इस दिन सभी तरह के धार्मिक और मंगल कार्य से लाभ मिलता है।
- गुरुवार के बाद मंगलवार और रविवार को सबसे पवित्र वार माना गया है।
- गुरुवार के दिन दत्त भगवान का पूजन करने से जीवन में पवित्रता आती है।
- गुरुवार भगवान विष्णु को भी प्रिय है।
- गुरुवार भैरव नाथ का भी प्रिय दिवस है।
- गुरुवार को सभी गुरु ऋषि मुनि और देवताओं का आशीष प्राप्त है।