February 12, 2026
Business Trends

Bitcoin बिना नियम के हवाला ट्रेड की तरह हो गया है

वर्चुअल करंसी के लिए नियम तो बनें
सुप्रीम कोर्ट ने बिटकॉइन को हवाला की तरह इस्तेमाल किए जाने पर चिंता जताते हुए कहा है कि हमारे यहां बिटकॉइन की डे ट्रेडिंग हवाला का ही बिगड़ा हुआ रूप बनकर रह गई है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र की वर्चुअल करंसी के नियंत्रण के लिए कोई स्पष्ट नीति न होने के चलते बात बिगड़ी है. बिटकॉइन ट्रेड के जरिए गड़बड़ के आरोप में पकड़े गए एक व्यक्ति की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी करते हुए कहा कि हमारे यहां बिटकॉइन डे ट्रेड को हवाला की तरह इस्तेमाल किया जाने लगा है.

जिस तरह से एससी की टिप्पणी इस मामले में सामने आई है उसे लेकर माना जा रहा है कि आने वाले समय में केंद्र को इस बारे में कोई स्पष्ट नीति बनानी ही होगी.