September 1, 2026
विदेश

Pakistan बुशरा के पूर्व पति को वकीलों ने पीटा

इमरान खान की पत्नी के पति को पीटने की बात सामने आए तो आप इमरान की पिटाई न समझें क्योंकि वो तो जेल में हैं, दरअसल बुशरा बीबी के पूर्व पति खावर मानेका को इस्लामाबाद हाईकोर्ट परिसर में वकीलों ने जमकर पीट डाला. इस हमले
की खास बात यह है कि इमरान खान के एक वकील मानेका को पीटने वालों में सबसे आगे थे. वायरल वीडियो में जो वकील खावर मानेका को गला पकड़कर उसे धक्का दे रहे हैं वे इमरान के वकील हैं. मानेका इस पिटाई के बाद नीचे गिर गए तब भी उनकी पिटाई बदस्तूर जारी रही. मानेका पर हमला तब हुआ जब वे इमरान और बुशरा बीबी के विवाह को गैर इस्लामिक ठहराए जाने के मामले में सजा के खिलाफ अपील के लिए पहुंचे थे. इस मामले में फैसला सुनाया जाना था और उससे पहले ही यह घटना हुई. मानेका पिटाई के बाद जब कोर्ट में अंदर पहुंचे तो पता चला कि मामले को दूसरी अदालत में ट्रांसफर करने की बात कही गई और फैसला फिर रुक गया.