March 31, 2026
Film

Mamta बोलीं महामंडलेश्वर बनने की गुरुदक्षिणा उधार लेकर दी

बॉलीवुड में रही हों या विदेश में या संन्यासी बतौर, हमेशा विवाद में रहीं ममता कुलकर्णी

बॉलीवुड की ग्लैमरस हीरोइन से किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर तक की यात्रा कर चुकी ममता कुलकर्णी के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने किन्नर अखाड़े में उपाधि पाने के लिए दस करोड़ रुपए दिए हैं. हालांकि इस बारे में ममता कहती हैं कि उन्होंने अपने गुरु को दी जाने वाली गुरु दक्षिणा तक उधार से दी है क्योंकि उनके बैंक अकाउंट को फ्रीज किए हुए हैं. संन्यास लेकर आध्यात्मिक जीवन अपनाने वाली ममता कुलकर्णी को महाकुंभ में किन्नर अखाड़े ने महामंडलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी ने श्रीयामाई ममता नंद गिरि का नया नाम देते हुए महामंडलेश्वर बनाया था लेकिन अब अजय दास ने कहा है कि उन्होंने संस्थापक होने के नाते किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से न सिर्फ ममता को बल्कि लक्ष्मी त्रिपाठी को भी हटा दिया है.

ममता कुलकर्णी का नाम ड्रग से जुड़े केसो में भी आ चुका है और दुनिया भर में ड्रग तस्कर बतौर पहचाने जाने वाले विक्की गोस्वामी से उनका लंबे समय तक रिश्ता रहा है. अब ममता का कहना है कि मेरे पास दस करोउ़ तो छोड़िए एक करोड़ की भी रकम नहीं है और मेरे जो फ्लैट थे उनकी हालत भी खराब है क्योंकि मैं पच्चीस साल से विदेश में थी और उनकी देखभाल नहीं हो सकी. नब्बे के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रहीं ममता ने ‘आशिक आवारा’, ‘करण अर्जुन’, ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ और ‘क्रांतिवीर’ जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन इसके बाद इंडस्ट्री को विदा कह कर वो विदेशों में ही रहीं. 25 साल बाद स्वदेश वापसी करते ही उन्हें संन्यास की याद आई और किन्नर अखाड़े में उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि देते हुए संन्यस्त मान लिया गया लेकिन एक स्प्ताह के भीतर ही किन्नर अखाड़े के संस्थापक बताने वाले अजय दास ने कह दिया कि उन्होंने ममता की उपाधि छीन ली है, हालांकि इस पर अब भी बहस जारी है.