June 10, 2026
वर्ल्ड

Navin Ramghulam तीसरी बार बने मॉरीशस के पीएम

तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने गए, पिता भी रहे पीएम

77 साल के नवीन रामगुलाम मॉरीशस की मौजूदा सरकार के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. रामगुलाम लंबे समय से मॉरिशस की लेबर पार्टी के नेता हैं और पहले भी दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं. 1995 से 2000 और 2005 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे रामगुलाम का परिवार 1968 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद से ही मॉरीशस की राजनीति पर छाया रहा है. ताजा चुनावों में
मिली जीत पर बधाई देते हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर बताया कि मैंने मित्र डॉक्टर रामगुलाम को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर बधाई दी. उम्मीद है कि हम हमारी साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए साथ मिल कर काम करेंगे. नवीन रामगुलाम के पिता शिवसागर रामगुलाम ने मॉरीशस की आजादी के आंदोलन का नेतृत्व किया था और वे देश के संस्थापक की तरह पहचाने जाते है. वो देश के पहले प्रधानमंत्री भी बने और 1982 तक पद पर रहे.