February 11, 2026
प्रदेश

MP में सरकारी कर्मचारी सुबह दस से शाम छह तक बैठेंगे दफ्तर में

प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारी/ अफसरों के लिए नया आदेश जारी करते हुए उनको ऑफिस में सुबह दस बजे हाजिर होना सुनिश्चित करने को कहा है. कोरोना काल से पहले सुबह 10.30 से शाम 5.30 तक दफतर में सरकारी कर्मचारियों की मौजूदगी अनिवार्य की गई थी लेकिन कोरोना के बाद से अब तक कर्मचारियों की ऑफिस में मौजूदगी को लेकर कई शिकायतें आने लगी थीं. अब अफसरों को अब अपनी आदत में सुधार करना ही होगा और न सिर्फ खुद मौजूद होना होगा बल्कि सभी कर्मचारियों की मौजूदगी भी तय करनी होगी. सभी कलेक्टरों और कमिश्नरों को भेजे गए इस सरकारी आदेश में जिस तरह से समय की पाबंदी को लेकर रुख जताया गया है उससे साफ है कि सरकारी दफ्तरों में चल रही मनमर्जी पर मोहन सरकार सख्ती बरतने वाली है और एक घंटे का समय बढ़ाना इस दिशा में पहला कदम भर है.