Live क्यों नहीं दिखाते मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्रवाई- सिंघार
विधानसभा चले तो लाइव दिखाएं- कांग्रेस की मांग
मध्यप्रदेश के बजट सत्र से पहले कांग्रेस ने फिर कहा है कि विधानसभा की कार्रवाई का सीधा प्रसारण होना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कई छोटे छोटे राज्यों की भी कार्रवाई सीधे दिखाई जाती है लेकिन मध्यप्रदेश सरकार ससे कतराती है। सिंघार का कहना है कि कांग्रेस विधायक सदन के भीतर जनहित के मुद्दे उठाते हैं और लाइव प्रसारण हो तो सड़कों पर उतरने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सवालों पर सरकार और मंत्री जवाब देने से बचते हैं। इस बार का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होने वाला बजट सत्र 6 मार्च तक चलेगा यानी इस बार सत्र 19 दिन चलने वाला है। दिल्ली में कांग्रेस की आगामी बैठक से पहले सिंघार ने कहा कि पार्टी का संगठन जल्दी मजबूती से खड़ा होगा और इसी के साथ चुनावी तैयारियां बढ़ेंगी। यूजीसी के नए नियमों पर उन्होंने कहा कि देश की सामाजिक संरचना विविधताओं वाली है इसलिए किसी भी कानून को बनाने से पहले सभी वर्गों की राय ली जाना चाहिए।
