IIM Indore का दीक्षांत समारोह 28 मार्च को
मुख्य अतिथि बीसीजी इंडिया के चेयरमैन डॉ. जन्मेजय सिन्हा
भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर (आईआईएम इंदौर) अपना 27वां वार्षिक दीक्षांत समारोह 28 मार्च 2026 आयोजित करेगा। इस वर्ष के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि बीसीजी इंडिया के चेयरमैन डॉ. जन्मेजय सिन्हा होंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान निम्नलिखित कार्यक्रमों के प्रतिभागी स्नातक होंगे:
• पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (PGP) – 501
• पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट – मुंबई (PGPMX) – 63
• पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (PGPHRM) – 38
• पाँच वर्षीय एकीकृत प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (IPM) – 102
• एक वर्षीय पूर्णकालिक आवासीय पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम फॉर एग्जीक्यूटिव्स (EPGP) – 67
• डॉक्टोरल प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (DPM) – 17
• एग्जीक्यूटिव डॉक्टोरल प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (EDPM) – 09
• एग्जीक्यूटिव डॉक्टोरल प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एंड गवर्नेंस (EDPMG) – 01
आईआईएम इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय ने संस्थान के 27वें वार्षिक दीक्षांत समारोह के आयोजन पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे संस्थान की निरंतर प्रगति और शैक्षणिक उत्कृष्टता का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष आईआईएम इंदौर अपनी शैक्षणिक पहलों, वैश्विक सहयोगों, शोध योगदानों और नेतृत्व विकास प्रयासों का विस्तार करते हुए सार्थक प्रभाव उत्पन्न कर रहा है।
उन्होंने वर्ष 2026 के बैच की कड़ी मेहनत, दृढ़ता और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ संस्थान के लिए अत्यंत गर्व का विषय हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्नातक होने वाले प्रतिभागी उत्कृष्ट पेशेवर बनकर उभरेंगे और विभिन्न उद्योगों तथा भौगोलिक क्षेत्रों में आईआईएम इंदौर के मूल्यों और विरासत को आगे बढ़ाते हुए संस्थान का नाम रोशन करेंगे।
समारोह की शुरुआत 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले प्री-कन्वोकेशन (पूर्व दीक्षांत) समारोह से होगी।
दीक्षांत समारोह स्नातक होने वाले प्रतिभागियों की कड़ी मेहनत और उपलब्धियों का सम्मान करेगा, जब वे अपने पेशेवर जीवन की नई यात्रा आरंभ करेंगे। इस अवसर पर एलुमनाई अवॉर्ड्स भी प्रदान किए जाएंगे, जिनके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट पेशेवर उपलब्धियाँ, नेतृत्व क्षमता तथा उद्योग एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा
