February 11, 2026
साहित्य समाचार

Nobel साहित्य का नोबेल हान कांग को मिला

कोरिया की किसी महिला को पहली बार मिला नोबेल

इस साल साहित्य का नोबेल साउथ कोरिया की हान कांग को दिया गया है. उन्हें जीवन की मार्मिक कहानियों को खूबसूरत अंदाज में पेश करने के लिए सम्मान मिला है. हान कांग ने 1993 में अपने करियर की शुरुआत कविताएं लिखने के साथ की थी.

1995 से कहानियां लिख रही हान कांग नोबेल प्राइज जीतने वाली 18वीं महिला हैं जबकि वे पहली कोरियाई महिला हैं जिसे यह सम्मान मिला है. इससे पहले 2016 में अपने उपन्यास ‘द वेजिटेरियन’ के लिए मैन बुकर इंटरनेशनल प्राइज भी जीतने के बाद कांग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली थी. नोबेल कमेटी ने हान कांग के नॉवेल ‘ग्रीक लेसन’ में एक ऐसी लड़की की कहानी को चयनित किया है जो अपने जीवन के कष्टों की वजह से आवाज खो चुकी है.