February 11, 2026
लाइफस्टाइल

Wi Fi हवाई जहाज में कैसे काम करता है

दो अलग तकनीक काम में आती हैं
घरेलू फ्लाइट में दस हजार फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर भी उड़ते हुए आपको वाईफाई की सुविधा देने की घोषणा एयर इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए की है जबकि अब तक आप फ्लाइट के दौरान इसे इस्तेमाल नहीं कर पाते थे. आइये जानते हैं कि आखिर जमीन से हजारों फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट के अंदर वाई फाई कैसे काम करता है दरअसल हवाई जहाज में इसके लिए दो तरीके काम में लिए जाते हैं. एक सिस्टम ते एयर टु ग्राउंड होता है यानी विमान का एंटीना जमीन के टॉवर्स से सिग्नल रिसीव करता है लेकिन यह कनेक्शन ज्यादा ऊंचाई पर काम नहीं करता और इसके कनेक्शन को कम ऊंचाई तक ही काम में लिया जा सकता है.

वहीं दूसरा सिस्टम होता है जो सेटेलाइट से कनेक्ट होता है. इसमें हवाई जहाज का एंटीना ग्राउंड स्टेशन से विमान में सेटेलाइट से इंटरनेट पहुंचाता है.