Sunrise On Moon कुछ ऐसा होता है नजारा
फायरफ्लाई पहली ऐसी अमेरिकी कंपनी है जिसका लैंडर ब्लू घोस्ट चंद्रमा पर उतरा है
अमेरिकी प्रायवेट कंपनी फायरफ्लाई का पहला चंद्रयान 2 मार्च को चांद की सतह पर उतरा है और तभी से वह चकित करने वाले नजारे भेज रहा है. चांद पर उतरने के बाद से ही ब्लू घोस्ट लैंडर ने कई फोटो और वीडियाे पहुंचा दिए हैं जिनमें चंद्रमा पर होने वाले सूर्योदय का भी आलम शामिल है.
दरअसल फायरफ्लाई अमेरिका की पहली कंपनी है जिसने अपना लैंडर चंद्रमा पर उतारा है. इसने पृथ्वी पर जो फोटोज पहुंचाए हैं उनमें सबसे ज्यादा चर्चित वो हो रहे हैं जो चंद्रमा पर उगते सूर्य की हैं और काफी बेहतरीन क्वालिटी की होने के चलते कमाल का नजारा पेश कर रही हैं और इसमें पूरी दुनिया रुचि ले रही है. फायरफ्लाई ने इन तस्वीर के साथ जो कैप्शन दिया है वह भी कम रोचक नहीं है. फायरफ्लाई ने लिखा है’हमारे जूतों की चांद पर धूल है’…