June 27, 2025
धर्म जगतलाइफस्टाइल

Shiv Shankar के 19 अवतारों को जानिए

भगवान भोले भंडारी ने भी अलग अलग समय में जो रुप धरे वे उनके अवतार माने जाते हैं और ऐसे 19 अवतार हैं

सृष्टि के संहारक और भक्तों के रक्षक भगवान शिव ने भी कई अवतार लिए हैं? शिव महापुराण में भगवान शिव के 19 प्रमुख अवतारों का उल्लेख है. जो शिवशंकर के अलग-अलग रूपों को दर्शाते हैं. आइए, जानें इन अद्भुत शिव अवतारों के बारे में. भगवान शिव के 19 मुख्य अवतार:..
वीरभद्र अवतार: शिव के क्रोध से उत्पन्न तब उत्पन्न हुए थे जब उन्होंने राजा दक्ष के यज्ञ को नष्ट किया था…
पिप्पलाद अवतार: शनि दोष से मुक्ति के लिए शिव ने यह अवतार लिया…
नंदी अवतार: शिव के सबसे प्रिय गण और उनके वाहन नंदी को भी उनका एक अवतार माना जाता है…
भैरव अवतार: यह शिव का पूर्ण और सबसे शक्तिशाली रौद्र रूप है…
अश्वत्थामा: द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा को भी शिव का ही एक अंश माना जाता है…
शरभ अवतार: भगवान विष्णु के नरसिंह का क्रोध शांत करने के लिए यह अवतार लिया था…
गृहपति अवतार: भक्त की इच्छापूर्ति के लिए उसके पुत्र स्वरूप में लिया…
ऋषि दुर्वासा: अपने अत्यधिक क्रोध के लिए प्रसिद्ध ऋषि दुर्वासा भी भोलेनाथ का ही एक रूप थे..
हनुमान: भगवान राम के परम भक्त हनुमान को शिव का ग्यारहवां रुद्रावतार माना जाता है…
वृषभ अवतार: पाताल लोक के दुष्टों का संहार करने के लिए उन्होंने बैल का रूप धारण किया था…
यतिनाथ अवतार: एक अतिथि के रूप में उन्होंने एक भील दंपत्ति के आतिथ्य की परीक्षा ली थी…
कृष्ण दर्शन अवतार: इस अवतार में उन्होंने यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठानों के महत्व को समझाया…
भिक्षुवर्य अवतार: वेदों की रक्षा के लिए शिव ने एक भिक्षु का रूप धारण किया…
सुरेश्वर अवतार: इंद्र का रूप धरकर उन्होंने अपने एक नन्हे भक्त की परीक्षा ली थी…
कीरात अवतार: महाभारत में अर्जुन की वीरता परखने के लिए उन्होंने एक शिकारी का वेश बनाया था…
सुनटनर्तक अवतार: यह शिव का एक ऐसा अवतार है, जो एक नट बनकर सब का मन मोह लेता है…
ब्रह्मचारी अवतार: माता पार्वती के प्रेम की परीक्षा लेने के लिए वे एक ब्रह्मचारी के रूप में उनके पास गए…
यक्षेश्वर अवतार: देवताओं के घमंड को तोड़ने के लिए उन्होंने यह अवतार लिया था…
अवधूत अवतार: देवराज इंद्र के अहंकार को चूर-चूर करने के लिए वे अवधूत बने थे…