March 31, 2026
वर्ल्ड

USA में सबसे ज्यादा अपराधियों को माफ करने का रिकॉर्ड बिडेन के नाम

अपने बेटे को भी अपराधों से माफ किया है बिडेन ने
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के कार्यकाल के अंतिम कुछ दिन ही बचे हैं और उनके बाद डोनाल्ड ट्रंप सत्ता संभाल लेंगे लेकिन उससे पहले बिडेन एक रिकॉर्ड बनाकर जाने वाले हैं और वह है सबसे ज्यादा अपराधियों को माफ करने का रिकॉर्ड. पूरे अमेरिकी इतिहास में अब तक के सबसे ज्यादा अपराधियों को माफ कर जाने का रिकॉर्ड बनाने वाले बिडेन ने 8062 लोगों को माफ कर दिया है जिनमें उनका बेटा भी शामिल है. ट्रंप ने पिछली बार अपनी सत्ता के चार साल में 237 लोगों को सजा से मुक्त किया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति को यह अधिकार होता है कि वह जिस अपराधी की चाहे सजा माफ कर सकता है और इसी अधिकार का उपयोग अमेरिकी राष्ट्रपति करते रहे हैं लेकिन बिडेन के अलावा ओबामा ही ऐसे रहे हैं जिन्होंने हजार से ज्यादा (1927) अपराधियों को मुक्त किया हो वरना पूर्व राष्ट्रपतियों द्ावारा माफ लोगों की संख्या ने कभी हजार का आंकड़ा पार नहीं किया. निक्सन ने जहां 926 लोगों को माफी दी थी वहीं गेराल्ड फोर्ड ने 409, जिमी कार्टर ने 566, रोनाल्ड रीगन ने 406, जॉर्ज एच बुश ने 77, बिल क्लिंटन ने 459, जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने 200 लोगों को अपने कार्यकाल में माफी दी थी. यानी निक्सन से लेकर अब तक के सारे राष्टपति ने मिलकर जितने लोगों की सजा माफ नहीं की उससे ज्यादा लोगों की सजा अकेले बिडेन माफ कर चुके हैं.