United Nations के सेक्रेटरी जनरल पद के लिए चुनाव प्रक्रिया तेज
संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की दौड़ में उलटफेर
यूनाइटेड नेशंस के सेक्रेटरी पद के लिए चल रही चुनावी प्रक्रिया से मालदीव ने वर्जीनिया गांबा का नाम वापस हो गया है जबकि चिली ने पूर्व राष्ट्रपति को समर्थन देने से मना कर दिया है। चूंकि इस बार महासचिव बतौर महिला को चुने जाने की संभावना ज्यादा है इसलिए माना जा रहा है कि बाकी रेबेका ग्रिनस्पैन राफेल ग्रोसी और मैकी सेल के बीच में से किसी का चुनाव हो सकता है। हालांकि गांबा को भी कुछ समर्थन मिल रहा है। इनमें रेबेका ग्रिनस्पैन फिलहाल आगे लग रही हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा में नामांकन की अंतिम तारीख बुधवार है। 20 अप्रैल से उम्मीदवारों के इंटरैक्टिव सत्र होंगे, जिनमें वे योजनाएं बताते हुए सवालों के जवाब देंगे। महासभा में साधारण बहुमत से विजेता तय होता है, लेकिन अंतिम निर्णय सुरक्षा परिषद की सिफारिश पर निर्भर करता है। दांव पेंच के बीच गुटेरेस की जगह लेने वाले उम्मीदवारों की पद की दौड़ और दिलचस्प हो गई है।
