February 11, 2026
वर्ल्ड

Trump की चेतावनी के बाद वेनेजुएला को लेकर बड़ा खतरा

वेनेजुएला की सरकार के मुखिया मादुरो को तुरंत देश छोड़कर भागने को कहा ट्रंप ने

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से साफ कहा है कि यदि वह तुरंत देश नहीं छोड़ते, तो हालात और गंभीर होंगे. इस क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी काफी बढ़ चुकी है.फोन कॉल पर ट्रंप ने मादुरो से कहा कि आप खुद को और करीबियों को बचा सकते हैं, लेकिन आपको देश छोड़ना होगा. मादुरो, उनकी पत्नी सीलिया और उनके बेटे को सुरक्षित निकालने का प्रस्ताव रखा गया है. मादुरो इस प्रस्ताव को मानने को तैयार नहीं हैं. वेनेजुएला ने मादुरो के साथ उनके भी विश्वस्तों के लिए वैश्विक माफी और सेना पर पूरा नियंत्रण रखने का अधिकार मांगा था लेकिन इस पर सहमत नहीं हैं. यानी दोनों देशों के बीच समझौते की बातचीत टूट गई है. ट्रंप ने अब नए आदेश में कहा है कि दुनिया समझ ले कि अब वेनेजुएला का एयरस्पेस पूरी तरह बंद हो चुका है. उनकी इस घोषणा के तुरंत बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों ने वेनेजुएला के ऊपर से उड़ान भरना बंद कर दिया. उनके इस एलान के बाद कुछ एयरलाइंस ने वैकल्पिक रास्ते अपनाए, जबकि कई ने सेवाएं रोक दीं लेकिन कोई वेनेजुएला के ऊपर से उड़ने को तैयार नहीं है.