March 29, 2026
वर्ल्ड

Trump की चार साल बाद व्हाइट हाउस में वापसी, बिडेन की विदाई

अवैध आप्रवासियों को भगाने और डब्ल्यूएचओ से लेकर टिकटॉक तक पर लिए ट्रंप ने फैसले

डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने दुनियाभर की बड़ी हस्तियों की मौजूदगी में भारतीय समयानुसार रात 10:31 पर राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई. शपथ लेने के लिए जब ट्रंप व्हाइट हाउस पहुंचे तो बिडेन ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें वेलकम होम कहा. शपथ लेने, परेड का निरीक्षण करने और कुछ औपचारिकताओं को निभाने के तुरंत बाद यानी अगले आधे घंटे के समय में ट्रंप ने आव्रजन पर अंकुश लगाने, पेट्रो प्रोडक्ट्स के उत्पादन को बढ़ाने , वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गेनाइजेशन से बाहर होने पेरिस जलवायु समझौते से बाहर होने वाले आदेशों पर हस्ताक्षर कर दिए. ट्रंप मानते हैं कि जलवायु परिवर्तन वाले फर्जी सिद्धांत को छोड़कर अमेरिकी तेल और गैस खनन को अधिकतम सीमा तक ले जाना बेंहतर होगा. अमेरिका पिछले कुछ समय में शीर्ष तेल-गैस उत्पादक बन चुका है लेकिन ट्रंप इसमें बढ़ोतरी चाहते हैं.
अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा कार्बन उत्सर्जक देश है लेकिन उसे पेरिस समझौते की कुछ बातें मंजूर नहीं हैं. इस समझौते के तहत दुनिया का तापमान ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री से नीचे बनाए रखने का उद्देश्य था. ट्रंप ने अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने और सभी अवैध प्रवेश तुरंत रोकने के आदेश पर भी साईन किए हैं. अवैध प्रवासियों के डिपोर्टेशन का काम भी वो तुरंत शुरु करना चाहते हैं.