February 11, 2026
वर्ल्ड

Trump ने दी रुडियो गुलियानी सहित अपने दोस्तों को माफी

राष्ट्रपति ट्रंप ने केपिटल हिल मामले के सहयोगियों को दी माफी, राजनीतिक हलकों में हलचल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 9 नवंबर 2025 को रूडी गqलियानी, जॉन ईस्टमैन, मार्क मीडोज, क्रिस्टीना बॉब, बोरिस एपस्टीन समेत दर्जनों सहयोगियों को आधिकारिक रूप से माफी दे दी है। ये सभी नेता 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को पलटने के प्रयासों में शामिल रहे थे और डेमोक्रेट्स द्वारा निशाना बनाए गए थे।
अमेरिकी न्याय विभाग के माफी अधिकारी एड मार्टिन द्वारा जारी दस्तावेज़ के अनुसार, इन नेताओं को “पूर्ण, संपूर्ण और बिना शर्त” माफी दी गई है। ट्रंप ने इस माफी को “2020 चुनाव के बाद अमेरिकी जनता पर किए गए गंभीर अन्याय को समाप्त करने और राष्ट्रीय मेल-मिलाप की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने” के रूप में वर्णित किया।
विशेष रूप से, माफी पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि यह माफी राष्ट्रपति ट्रंप स्वयं पर लागू नहीं होती। यानी ट्रंप ने अपने ऊपर कोई कानूनी राहत नहीं ली है।
इस सूची में शामिल रूडी गिउलियानी ने राज्य विधानसभाओं पर दबाव डालने की कोशिश की थी, जबकि मार्क मीडोज ट्रंप के मुख्य स्टाफ प्रमुख थे। जॉन ईस्टमैन और क्रिस्टीना बॉब ने कानूनी रणनीतियों के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया को चुनौती दी थी।
इस कदम को लेकर राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने इसे न्याय प्रक्रिया में हस्तक्षेप बताया है, जबकि ट्रंप समर्थकों ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध के खिलाफ साहसिक कदम कहा है।
यह माफी सूची ट्रंप के 2024 चुनावी अभियान के बीच आई है, जिससे यह मुद्दा चुनावी बहस का केंद्र बन सकता है