April 8, 2026
वर्ल्ड

Trump ने कहा आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा

मंगलवार की समयसीमा खत्म होने से पहले ही अमेरिका ने भीषण हमले शुरु कर दिए ईरान पर
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूं तो ईरान को एक समयसीमा दी थी जो आज खत्म होनी थी लेकिन अमेरिका ने उस सीमा के खत्म होने से पहले ही खार्ग द्वीप सहित कई जगहों पर ताबउ़तोड़ बमबारी कर डाली है। ट्रंप ने कहा ही था कि यदि दिए गए समय के बीच कोई समझौता नहीं होता है तो ईरान ऐसा विध्वंस देखेगा जिसकीर उसने कल्पना भी नहीं की होगी और इसी कहे हुए को जमीन पर उतारते हुए ट्रंप के आदेश पर ईरान के कई शहरों में जमकर बमबारी शुरु भी हो गई है। कोम शहर के पास एक पुल उड़ा दिया गया है जबकि खार्ग जैसे महत्व के क्षेत्र पर हमले से तेल सप्लाई का ईरान का काम लगभग पूरा ही बंद पड़ने की संभावना है। आईआरजीसी ने इसे लेकर कहा है कि अमेरिका को अपनी हद में रहना चाहिए वहीं ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान का कहना है कि ईरान का हर नागरिक अपनी जान दे कर भी अपनी स्वतंत्रता की रक्षा करेगा और मैं भी इसमें शामिल हूं। इस बीच मशहद शहर में रेल सेवाएं रोक दी गई हैं क्योंकि इजराइल ने लोगों को रेल से यात्रा न करने की सलाह दी थी। ईरान के काशान में एक रेलवे पुल उड़ाया गया है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रेस से बात करते हुए कहा था कि पूरा ईरान एक रात में तबाह हो सकता है और यह शायद मंगलवार को ही हो जाए। वहीं एक और ताजा चेतावनी देते हुए ट्रंप ने कहा है कि आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा, जिसे फिर कभी पुनर्जीवित नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने अपनी पोस्ट में इससे आगे जोड़ा कि आज रात हमें विश्व के लंबे और जटिल इतिहास के अहम क्षणों में से एक का पता चलेगा। 47 वर्षों की जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौतों का आखिरकार अंत होगा।