February 11, 2026
वर्ल्ड

Russia ने कहा यूक्रेन की तरफ से बात किससे करें

जेलेंस्की को पुतिन ने बताया ‘एक्सपायर्ड डेट वाले प्रेसिडेंट’
यूक्रेन पर हमलों को लेकर रुस अब थोड़ा नरम रुख दिखाते हुए समझौते की बात करने को तैयार तो है लेकिन उसने जेलेंस्की के पद पर होने को लेकर वैधता पर ही सवाल उठा दिए हैं. रुस का कहना है कि हम एक ऐसे व्यक्ति के साथ कैसे कोई निर्णय पर पहुंच सकते हैं जो आज की तारीख में वैध तरीके से पद पर नहीं है. दरअसल पिछले साल ही जेलेंस्की का बतौर राष्ट्रपति कार्यकाल समाप्त हो गया था, जेलेंस्की का कहना है कि युद्धकाल में देश हो तो वो बतौर राष्ट्रपति वो अपना कार्यकाल बढ़ा सकते हैं जबकि रुस का कहना है कि यूक्रेन का संविधान ऐसी कोई इजाजत नहीं देता कि राष्ट्रपति अपने ही स्तर पर कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय ले ले.

रुस का कहना है कि यूक्रेन के संविधान के अनुसार तो जेलेंस्की को अपनी शक्तियां अब तक संसद के अध्यक्ष को सौंप देनी चाहिए थीं लेकिन ऐसा अब तक नहीं किया गया है. रुस ने बातचीत के लिए तैयार होने के साथ यह शर्त रख दी है कि इसके बाद जो भी निर्णय होंगे उनके कागजों पर जिनके हस्ताक्षर होंगे वे सारे पदाधिकारी भी वैध तरीके से चयनित या नियुक्त होने चाहिए. बातचीत के लिए जेलेंस्की जिन्हें नियुक्त करेंगे वो भी सही तरह से नियुक्त नहीं हो सकते क्योंकि खुद जेलेंस्की ही सही तरीके से पद पर नहीं हैं.