March 29, 2026
वर्ल्ड

RG KAR Kolkata मामले में डॉक्टर अब भी नाराज

घोष के साथी पांडे और अभिजीत मंडल भी घटना को छुपाने में साथी

के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना से आक्रोशित जूनियर डॉक्टरों ने अब राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि अगर मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले जाएंगे, जूनियर डॉक्टर्स ने यह भी कहा कि हम हड़ताल से मानवता के नाते उठे थे लेकिन ममता सरकार इसे हमारी कमजोरी न समझे.

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की ओर से मीडिया को कहा गया है कि हम काम पर लौट रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही हमारा प्रदर्शन भी जारी है. इस भूल में मत रहिए कि हम राज्य सरकार से डर गए हैं. हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो हम भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे. अपनी मांगों को लेकर न्याय की मांग करते हुए जब ये डॉक्टर्स रैली निकाल रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की जिससे झड़प जैसी स्थिति बन गई, इस घटनाक्रम से नाराज डॉक्टरों ने सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया. उधर सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस नेता और पूर्व प्रिंसिपल घोष के खास व्यक्ति आशीष पांडे को विशेष अदालत में पेश करते हुए बताया कि संदीप घोष की मदद से पांडे को मेडिकल कॉलेज में जगह मिली थी और वह कट मनी घोटाले में भी शामिल रहा है. सीबीआई ने पूर्व प्रिंसिपल घोष पर हत्या और दुष्कर्म के मामले को आत्महत्या दिखाने की कोशिश का भी आरोप लगाया है और पुलिस अधिकारी अभिजीत मंडल को भी इसमें घोष का साथी बताया है.