March 25, 2026
वर्ल्ड

Pentagon में पत्रकारों का जाना होगा मुश्किल, नए नियम बने दफ्तर हटे

पेंटागन प्रेस ऑपरेशंस तत्काल प्रभाव से बंद

अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन में मीडिया के कार्यालयों को तत्काल बंद कर दिया गया है । पेंटागन प्रेस ऑपरेशंस और कॉरेस्पोंडेंट्स कॉरिडोर के नाम से पहचाने जाने वाले इस सेक्शन में मीडिया के कार्यालय थे। अब पेंटागन में ऐसा कोई दफ्तर नहीं होगा और पत्रकारों को अब सुरक्षा घेरे के साथ ही अंदर जाने को मिल सकेगा। वैसे वादा किया गया है कि पत्रकार अब बिल्डिंग के बाहर बने एनेक्सी से काम कर सकेंगे लेकिन फिलहाल कोई एनेक्सी मौजूद ही नहीं है। ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने इससे पहले रिपोर्टरों के बिल्डिंग में आवाजाही पर लगी पाबंदियों को चुनौती दी थी और उसके पक्ष में फैसला भी आया था, अब उसका कहना है कि हम दोबारा अदालत जाएंगे। नई नीति ट्रंप की प्रेस से भिड़ने की ताजा कड़ी है। पिछले साल नई पाबंदियों के चलते दस्तखत करना जरुरी करने पर रिपोर्टरों ने पेंटागन पास लौटा भी दिए थे जबकि प्रशासन का कहना है कि रिपोर्टर सैन्य अधिकारियों से गोपनीय व संवेदनशील जानकारी तक हासिल कर लेते हैं जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा है।