Pakistan का परमाणु कार्यक्रम अमेरिका के लिए खतरा-तुलसी गबार्ड
ईरान पर जिस वजह से हमला किया वही अब पाकिस्तान को लेकर भी कहा ट्रंप की सुरक्षा प्रमुख ने
अमेरिका की खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने दुनिया की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि पाकिस्तान का परमाणु खतरा अमेरिका के लिए सबसे बड़ा है। तुलसी के इस बयान ने पाकिस्तान के लिए मुश्किल बढ़ा दी है क्योंकि ईरान पर चल रही इजराइल और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई के पीछे भी मुख्य वजह परमाणु कार्यक्रम को ही बताया गया है। एक प्रेस ब्रीफिंग में तुलसी ने कहा कि पाकिस्तान जो देश उन्नत मिसाइल बना रहे हैं उनमें पाकिस्तान भी शामिल है और ये मिसाइलें परमाणु हथियार भी ले जाने में सक्षम हैं। रुस, चीन के साथ पाकिस्तानी मिसाइलों की तुलना करते हुए तुलसी ने कहा कि अमेरिका तक इन मिसाइलों की पहुंच बनती हैजो अमेरिका के लिए खतरे से कम नहीं है।गबार्ड ने इस संदर्भ में उत्तर कोरिया की भी परमाणु क्षमता का जिक्र भी किया और कहा कि उत्तर कोरिया, रूस और चीन से संबंध इस तरह बना रहा है कि वो अमेरिका के लिए खतरा बन सकता है। गबार्ड ने कहा कि ईरान को लेकर कहा कि पिछले साल उसके परमाणु संवर्धन कार्यक्रम को क्षति पहुंचाई गई थी। अब तुलसी के बयान को ट्रंप के उस बयान से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें ट्रंप ने कहा था कि परमाणु हथियायर सिर्फ सुरक्षित हाथों में ही होना चाहिए।
