February 11, 2026
वर्ल्ड

Pakistan में शिया मस्जिद पर आत्मघाती हमला, 50 मरे

इस्लामाबाद शिया मस्जिद में आत्मघाती हमले में दो सौ से ज्यादा घायल हैं, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है
पाकिस्तान की राजधानी में जुमे की नमाज के समय भीषण आत्मघाती हमले में पचास से ज्यादा लोगों की मारे जाने की खबर है। तरलाई इलाके की शिया मस्जिद में हुई यह सुसाइड बॉम्बिंग बताई जा रही है। धमाके के बाद जब जान बचाने के लिए भागे तो भी कुछ लोग कुचल कर मारे गए। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल ले जाने का काम शुरू किया। सुरक्षा एजेंसियों ने इमाम बारगाह और आसपास के पूरे इलाके को घेर लिया है। पूरे शहर में इमरजेंसी लागू कर दी गई है और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव पाकिस्तान की दो दिन की यात्रा पर हैं। अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घटना में सौ से ज्यादा लोग घायल हैं जिनमें से कई की हालत नाजुक है। पाकिस्तान में शिया मस्जिदों और इमाम बारगाहों पर पहले भी इसी तरह हमले होते रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां इलाके की घेराबंदी कर जांच में जुटी हैं।